कब्रिस्तान की मिट्टी से नहर का मेड़ बनाने पर विवाद
Updated at : 01 May 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

सोनारचक पंचायत के दर्जीपट्टी गांव का है मामला सीओ को आवेदन सौंप कर रोक लगाने की मांग पथरगामा : सोनारचक पंचायत के दर्जीपट्टी गांव के मुसलिम समाज के लोगों ने रविवार को प्रखंड सीओ सह बीडीओ रुद्र प्रताप को आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की मिट्टी काट कर नहर को भरने पर आपत्ति जतायी […]
विज्ञापन
सोनारचक पंचायत के दर्जीपट्टी गांव का है मामला
सीओ को आवेदन सौंप कर रोक लगाने की मांग
पथरगामा : सोनारचक पंचायत के दर्जीपट्टी गांव के मुसलिम समाज के लोगों ने रविवार को प्रखंड सीओ सह बीडीओ रुद्र प्रताप को आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की मिट्टी काट कर नहर को भरने पर आपत्ति जतायी है. बताया है कि दर्जीपट्टी गांव स्थित कब्रिस्तान में पोकलेन मशीन से मिट्टी खुदाइ का कार्म कराया जा रहा था. बगल में नहर खुदाई का काम भी चल रहा है. नहर में मिट्टी भरने को लेकर संवेदक द्वारा कब्रिस्तान से मिट्टी खुदाई की जा रही थी. ग्रामीणों ने दिये आवेदन में रोक लगाये जाने की मांग की. ग्रामीण सागीर अली अंसारी, मो कबीर अंसारी, मो मुजफ्फर हुसैन, गुलाम रसुल अंसारी, दिलदार हुसैन, मो इंतेहार अली, मो कालू, मो इकबाल, मो साहबजान, मो फरीद अंसारी, मो रजमान सहित दर्जनों लोगों ने सीओ से शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




