बोआरीजोर : रविवार को बोआरीजोर स्थित हुर्रासी परियोजना वन क्षेत्र का सर्वे रांची से आयी टीम ने कर वन संरक्षण की योजना बनायी. रेंजर रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में रांची की टीम द्वारा सर्वे किया गया. रेंजर श्री पासवान ने बताया कि इस क्षेत्र में बहुत सारे जीव जंतु हैं. हुर्रासी परियोजना चालू हो जाने से जीव जंतु की सुरक्षा के लिए वाटर कंजरवेशन, तालाब का निर्माण व हुर्रासी परियोजना के चालू होने के बाद खदान से पानी को निकाल कर रिफाइन कर आस पास के प्रभावित गांवों को दिया जायेगा. हुर्रासी परियोजना क्षेत्र हाथी से प्रभावित जोन है. खदान के चारों तरफ दीवार बना कर घेराबंदी करने की बात कही. कहा कि गांव में सोलर लाइट लगाने जाने की बात कही. मौके पर डॉ डीएस श्रीवास्तव, संजय खारवा, अनिल कुमार आदि शामिल थे.
BREAKING NEWS
खदान से पानी निकाल प्रभावित गांवों में हाेगी सप्लाई
बोआरीजोर : रविवार को बोआरीजोर स्थित हुर्रासी परियोजना वन क्षेत्र का सर्वे रांची से आयी टीम ने कर वन संरक्षण की योजना बनायी. रेंजर रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में रांची की टीम द्वारा सर्वे किया गया. रेंजर श्री पासवान ने बताया कि इस क्षेत्र में बहुत सारे जीव जंतु हैं. हुर्रासी परियोजना चालू हो जाने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement