अधिक शराब के सेवन से वृद्ध की मौत

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के ईटहरी मतुरिया बहियार में शुक्रवार को 55 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया. ग्रामीणों ने बहियार में सुबह शव को देखा और सूचना मेहरमा थाना को दी. सूचना पर मेहरमा थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने शव जब्त किया. मृतक बिहार के इसीपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव […]
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के ईटहरी मतुरिया बहियार में शुक्रवार को 55 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया. ग्रामीणों ने बहियार में सुबह शव को देखा और सूचना मेहरमा थाना को दी. सूचना पर मेहरमा थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने शव जब्त किया. मृतक बिहार के इसीपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव का रहने वाला था.
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक शराब पीने का आदि लगता है. शराब के अधिक सेवन करने की वजह से डोभी उरांव की मौत हुई है. इधर, थाना ने परिजनों को सूचना दी. मृतक की पत्नी जखिया देवी ने मेहरमा थाना पहुंची और बताया कि उसका पति बहुत ज्यादा शराब पीता था. मौत पर किसी पर कोई संदेह नहीं है. थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भगत ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदि था. पत्नी के पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही. पत्नी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




