मोतिया हाइस्कूल में आग से हजारों की क्षति

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतिया हाइस्कूल में आग से हजारों की क्षति हो गयी है. घटना गुरुवार को देर शाम है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के बाद चार बजे विद्यालय के गोदाम में रखी किताब व कॉपी में आग लग गयी. तेज पछिया […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतिया हाइस्कूल में आग से हजारों की क्षति हो गयी है. घटना गुरुवार को देर शाम है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के बाद चार बजे विद्यालय के गोदाम में रखी किताब व कॉपी में आग लग गयी. तेज पछिया हवा में भड़की आग ने कई बेंच डेस्क को भी राख कर दिया. वहीं पास के पुलिस पिकेट के पास भी जुटे पुलिसकर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पाया. दमकल विभाग को जानकारी मिलने के बाद गाड़ी भेजी गयी. ग्रामीणों ने भी एकजुटता दिखाते आग पर काबू पा लिया. वरना नुकसान और ज्यादा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




