दो घर भी राख, हजारों की संपत्ति का नुकसान

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के टेशोबथान जंगल में बुधवार को आग लग गयी. वहीं आग की चपेट में आने से पास के दो घर जल कर राख हो गये. डोमन राय व खेमन राय का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया. तेजनारायण राय के घर को आंशिक क्षति हुई है. इस […]
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के टेशोबथान जंगल में बुधवार को आग लग गयी. वहीं आग की चपेट में आने से पास के दो घर जल कर राख हो गये. डोमन राय व खेमन राय का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया. तेजनारायण राय के घर को आंशिक क्षति हुई है. इस घटना में करीब हजारों की संपत्ति जल गयी.
ग्रामीणों ने बरतन व बाल्टी से पानी का छिड़काव कर अन्य घरों को जलने से बचा लिया. टेशोबथान के ग्रामीण बालमुकुंद ठाकुर, डोमन राय, किसन राय, टिंकू ठाकुर, दिनेश कुमार, गोवर्धन ठाकुर, मधु राय, प्रभु राय, भोला ठाकुर, प्रेमलाल सोरेन आदि ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जंगल में गेहूं के खेत में गेहूं काटने के बाद खेत मालिक द्वारा आग लगा दी जाती है. जिससे जंगल में आग लगने की घटना हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




