डोय कब्रिस्तान के पास मिला महिला का शव

Updated at : 26 Apr 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
डोय कब्रिस्तान के पास मिला महिला का शव

शव की पहचान सौरीचकला निवासी निमोकिंदो के रूप में हुई दो दिन पहले घर से थी गायब मंगलवार दोपहर मिला शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर की छानबीन स्वाभाविक मौत होने की आशंका शव परिजनों को सौंपा मेहरमा : मेहरमा थाना के डोय गांव के कब्रिस्तान के पास से महिला का शव […]

विज्ञापन

शव की पहचान सौरीचकला निवासी निमोकिंदो के रूप में हुई

दो दिन पहले घर से थी गायब मंगलवार दोपहर मिला शव
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर की छानबीन
स्वाभाविक मौत होने की आशंका शव परिजनों को सौंपा
मेहरमा : मेहरमा थाना के डोय गांव के कब्रिस्तान के पास से महिला का शव बरामद किया गया. मंगलवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने गांव पहुंच कर मामले की पड़ताल की. शव की पहचान सौरीचकला निवासी निमोकिंदो (40 वर्ष) के रूप में की गयी है. पति चिगड़ा एक्का ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो तीन दिनों से घर से गायब थी.
खोजबीन करने पर नहीं मिली. मंगलवार को डोय के कब्रिस्तान के पास शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की स्वभाविक मौत का मामला प्रतीत हो रहा है. परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की है. साथ ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया. महिला के शव को परिजन को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola