प्रदीप यादव की जमानत खारिज इलाज के लिए रिम्स भेजे गये

गोड्डा : जेल में बंद झाविमो के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की नियमित जमानत अरजी सीजेएम राजेश सिन्हा ने खारिज कर दी. सोमवार को दोनों पक्ष की सुनवाई के दौरान सीजेएम द्वारा अभिलेख को आदेशार्थ रखा था. वहीं गोड्डा सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज […]
गोड्डा : जेल में बंद झाविमो के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की नियमित जमानत अरजी सीजेएम राजेश सिन्हा ने खारिज कर दी. सोमवार को दोनों पक्ष की सुनवाई के दौरान सीजेएम द्वारा अभिलेख को आदेशार्थ रखा था. वहीं गोड्डा सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज हेतु जेल प्रबंधन को रिम्स रांची भेजने का आदेश दिया.
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम छह बजे उन्हें एंबुलेंस से रिम्स रांची भेज दिया गया. रिम्स में इलाज होने के बाद स्वस्थ होने की स्थिति में विधायक श्री यादव को दुमका जेल में रखने का आदेश दिया है. वहीं श्री यादव द्वारा विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होने के आवेदन को न्यायालय ने अस्वीकृत कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




