प्रदीप की जमानत अरजी पर बुधवार को हो सकती है सुनवाई
Updated at : 25 Apr 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : विधायक प्रदीप यादव के जमानत अरजी पर सोमवार को भी कोई निर्णय नहीं लिया गया. बचाव पक्ष के वकील शनिवार को ही जमानत के लिए सीजेएम की न्यायालय में अरजी दाखिल किया था. प्रदीप यादव कांड संख्या 37/17 में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. मालूम हो कि श्री यादव को शनिवार […]
विज्ञापन
गोड्डा : विधायक प्रदीप यादव के जमानत अरजी पर सोमवार को भी कोई निर्णय नहीं लिया गया. बचाव पक्ष के वकील शनिवार को ही जमानत के लिए सीजेएम की न्यायालय में अरजी दाखिल किया था. प्रदीप यादव कांड संख्या 37/17 में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. मालूम हो कि श्री यादव को शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित अनशन स्थल से पुलिस पदाधिकारियों ने वारंट के आलेाक में गिरफतार कर जेल भेज दिया था.
रिम्स भेजने के मामले पर भी अब तक निर्णय नहीं : प्रदीप यादव की खराब तबीयत पर मेडिकल बोर्ड ने हृदय संबंधी बीमारी बताकर सोमवार को रिम्स भेजने के लिये सीजेएम के न्यायालय में आवेदन दिया.
प्रदीप की जमानत अरजी…
बताया जाता है कि इस मामले में भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है.
जेल में लगातार बढ़ रहा है बीपी : प्रदीप यादव का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा है. जेल में सोमवार को दो बार स्वास्थ्य जांच हुई. जांच िरपोर्ट के आधार पर सीएस ने सीजेएम से रिम्स रेफर करने की अनुमति मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




