कार्यकताओं को झूठे मुकदमें में फंसा रहा जिला प्रशासन : जेवीएम

Updated at : 25 Apr 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकताओं को झूठे मुकदमें में फंसा रहा जिला प्रशासन : जेवीएम

पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर जिला प्रशासन सीएम व मुख्य सचिव के इशारे पर कर रहा काम गोड्डा : 22 अप्रैल को प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों पर झूठे मुकदमें दर्ज करने का विरोध सोमवार को झाविमो ने किया है. इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जेवीएम […]

विज्ञापन

पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर जिला प्रशासन सीएम व मुख्य सचिव के इशारे पर कर रहा काम

गोड्डा : 22 अप्रैल को प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों पर झूठे मुकदमें दर्ज करने का विरोध सोमवार को झाविमो ने किया है. इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जेवीएम महिला मोरचा की वेणु चौबे, प्रवक्ता दिलीप साह, विकास सिंह, रंजन सिंह आदि ने 22 अप्रैल को प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमा का विरोध किया. बताया कि जिला प्रशासन जेवीएम कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा नहीं लें. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी यदि जिला प्रशासन नेताओं को झूठे मुकदमें मे फंसाता है
तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज कर दिया जायेगा. चुन-चुनकर नेताओं को टारगेट कर केस किया जा रहा है, ताकि आंदोलन को कमजोर किया जा सके. पिछले चार महीने में अडाणी पावर प्लांट को लेकर जितने भी आंदोलन हुए, सभी को जिला प्रशासन दबाने का काम किया है. जिला प्रशासन झाविमो कार्यकर्ताओ को फंसाने का काम कर रहा है. ऐसे में आंदेालन और तेज होगा न कि कमजोर.
29 को सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन : बताया कि प्रदीप यादव पर झुठा मुकदमा को वापस लेने, अब तक हुई जनसुनवायी कार्यक्रम को रद्द करने आदि मांगो को लेकर राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 29 अप्रैल का प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद भी मांगें मानी नहीं जाती है तो राज्य भर में चक्का जाम कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola