पेड़ से लटका मिला युवक का शव

हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास से सुंदर नदी किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ 20 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवक की पहचान संग्रामपुर निवासी चंदन कुमार पासवान के रूप में की गयी है. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से झूलता हुआ देखा. इसकी […]
हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास से सुंदर नदी किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ 20 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवक की पहचान संग्रामपुर निवासी चंदन कुमार पासवान के रूप में की गयी है. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से झूलता हुआ देखा. इसकी सूचना हनवारा थाना को दी गयी.
सूचन पर पुलिस पहुुंची ओर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक के पिता महेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि उनका पुत्र घर से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था. लेकिन वह घर नहीं लौटा. हनवारा थाना प्रभारी सुशील कुमार झा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. लाश मिलने की खबर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




