दर्जनों घाटों से होता है बालू का अवैध उठाव
Updated at : 11 Apr 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बिना बंदोबस्ती वाले घाटों से भी बालू उठाव कर रहे माफिया पटवन की समस्या को देखते हुए नहीं हुई थी बंदोबस्ती गोड्डा : गोड्डा सहित महगामा, बसंतराय, पथरगामा व पोड़ैयाहाट आदि प्रखंडों में अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से होता आया है. खनन माफिया विभाग के मिलीभगत से अवैध बालू का उठाव कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
बिना बंदोबस्ती वाले घाटों से भी बालू उठाव कर रहे माफिया
पटवन की समस्या को देखते हुए नहीं हुई थी बंदोबस्ती
गोड्डा : गोड्डा सहित महगामा, बसंतराय, पथरगामा व पोड़ैयाहाट आदि प्रखंडों में अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से होता आया है. खनन माफिया विभाग के मिलीभगत से अवैध बालू का उठाव कर रहे हैं. इससे किसानों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. वैसे सभी घाटों पर बालू का उठाव हो रहा है जिस घाट की बंदोबस्ती तक नहीं हो पायी है. इन घाटों से भी अवैध बालू का उठाव जारी है. महगामा के रामकोल, संग्रामपूर, विश्वासखानी, डुमरिया खुर्द, हनवारा, परसिया, कोरियाना आदि बालू घाट से आये दिन बालू का उठाव होता आया है. वहीं सदर प्रखंड गोड्डा में कन्हवारा, सैदापुर, गोरगामा, शिवपुर, रौतारा आदि दर्जनों बालू घाटों से बालू का उठाव होता आया है. इसके अलावा वैसे घाटों से भी बालू का उठाव किया जा रहा है. घाटों की बंदोबस्ती पटवन की समस्या को देखते हुए नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




