कन्हवारा में दो घर जलकर राख हजारों का नुकसान

गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव में बुधवार देर रात आग लगने से दो घर जल कर राख हो गये. इस घटना में करीब हजरों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. गांव के अरुण कुमार साह व कामेश्वर साह के घर में […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव में बुधवार देर रात आग लगने से दो घर जल कर राख हो गये. इस घटना में करीब हजरों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. गांव के अरुण कुमार साह व कामेश्वर साह के घर में रात को अचानक आग लग गयी. आग से घर में रखा बरतन, वस्त्र,
नकदी व धान आदि भी जलकर राख हो गये. सबसे ज्यादा नुकसान अरुण साह को हुआ है. अरुण साह मुश्किल से अपने परिवार का भरन पोषण करते हैं. दोनों परिवार की तकरीबन 60 से 70 हजार की संपत्ति का नुकसान हो गया है. आसपास के लोगों ने आग को बुझाया. अंचलाधिकारी शशिकांत सिनकर को मुखिया परमानंद साह ने घटना की जानकारी दी. जांच के लिये कर्मचारी को भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




