चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम पर कार्रवाई की मांग

Updated at : 24 Mar 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम पर कार्रवाई की मांग

सीएचसी में नवजात की मौत का मामला पकड़ा तूल स्वास्थ्य सचिव, डीसी व सीएस को एपवा ने सौंपा ज्ञापन गोड्डा : पथरगामा सीएचसी में बुधवार को प्रसव के बाद नवजात की मौत मामला तूल पकड़ने लगा है. गुरुवार को ऑल इंडिया प्रोग्रेस वुमेंस एसोसिएशन के जिला शाखा इकाई की ओर से स्वास्थ्य सचिव को पत्राचार […]

विज्ञापन

सीएचसी में नवजात की मौत का मामला पकड़ा तूल

स्वास्थ्य सचिव, डीसी व सीएस को एपवा ने सौंपा ज्ञापन

गोड्डा : पथरगामा सीएचसी में बुधवार को प्रसव के बाद नवजात की मौत मामला तूल पकड़ने लगा है. गुरुवार को ऑल इंडिया प्रोग्रेस वुमेंस एसोसिएशन के जिला शाखा इकाई की ओर से स्वास्थ्य सचिव को पत्राचार किया गया है. साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर एपवा ने डीसी व सीएस को ज्ञापन सौंपा.
एपवा जिलाध्यक्ष सुधा जायसवाल व जिला सचिव जया जयंती ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पथरगामा सीएचसी में प्रसव कार्य के दौरान गर्भवती का ख्याल नहीं रखा जाता है. एएनएम के भरोसे प्रसव होता है. महिला चिकित्सक प्रसूता की जांच नहीं करती है. जच्चा व बच्चा की जान के साथ खिलवाड़ किया जाना आम बात हो गया है.
डिलेवरी के नाम पर एएनएम द्वारा उगाही की जा रही है. चिकित्सा पदाधिकारी ने शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया. ड्यूटी में मौजूद एएनएम सरोजनी, चंदा, सपना व उषा किरण के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. चिकित्सा पदाधिकारी के मिलीभगत से सीएचसी में लापरवाही बरती जा रही है. इस मामले में एएनएम व डॉक्टर पर कार्रवाई की जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola