नाबालिग से दुष्कर्म प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 23 Mar 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस जुटी जांच में गोड्डा : मुफस्सिल थाना में बुधवार को नाबालिग से एक माह तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के निवासी शहाबुद्दीन अंसारी को आरोपित बनाया गया गया है. थाना में दिये आवेदन […]
विज्ञापन
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का
पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस जुटी जांच में
गोड्डा : मुफस्सिल थाना में बुधवार को नाबालिग से एक माह तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के निवासी शहाबुद्दीन अंसारी को आरोपित बनाया गया गया है. थाना में दिये आवेदन में पीड़ित लड़की के पिता ने उल्लेख किया है कि एक माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री को राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन अंसारी ने शादी का झांसा लेकर भाग ले गया था. काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली. इस दौरान उनकी पुत्री को
राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र में रखा था. उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया. आवेदन में उल्लेख किया है कि वे गरीब है. पैसा नहीं खर्च कर सकते हैं. प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय करने की मांग की है. इधर, मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 47/2017 के तहत पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




