ऑटो पलटने से दो की मौत

Updated at : 10 Mar 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से दो की मौत

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खटनई के गंगटा फंसिया गांव के पास गुरुवार ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इस घटना में तुलसी राय (51) व चमेली देवी (41) की मौत हो गयी है. वहीं ऑटो में सवार ज्ञानी देवी, रूमा देवी, चंदरी कुमारी, कुमोद कुमार घायल हो गये. गुरुवार को साढ़े तीन बजे […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खटनई के गंगटा फंसिया गांव के पास गुरुवार ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इस घटना में तुलसी राय (51) व चमेली देवी (41) की मौत हो गयी है. वहीं ऑटो में सवार ज्ञानी देवी, रूमा देवी, चंदरी कुमारी, कुमोद कुमार घायल हो गये. गुरुवार को साढ़े तीन बजे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र पंजवारा हटिया से ऑटो में सवार होकर सभी सोनडीहा कैथा के रास्ते बौंसी की ओर जा रहे थे. इस क्रम में गंगटा फंसिया के पास ऑटो पलट गयी.

दुर्घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां इलाज के क्रम में दो की मौत हो गयी. दोनों मृतक पति-पत्नी थे. बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र के दुल्हनडीह गांव निवासी थी. इधर, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है. परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

दोनों मृतक बिहार के बौसी के दुल्हनडीह गांव निवासी थे
मृतक दोनों पति-पत्नी थे
मुफस्सिल थाना के गंगटा फंसिया गांव के पास हुई दुर्घटना
अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola