हाइवा के धक्के से बाइक सवार जख्मी

Updated at : 10 Mar 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा के धक्के से बाइक सवार जख्मी

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर डोय के पास गुरुवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. बिहार के बरमसिया निवासी मोहन कुमार झा (18) गोड्डा से अपनी बाइक से बिहार अपने घर जा रहे थे. इस दौरान डोस के पास ललमटिया की ओर से आ […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर डोय के पास गुरुवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. बिहार के बरमसिया निवासी मोहन कुमार झा (18) गोड्डा से अपनी बाइक से बिहार अपने घर जा रहे थे. इस दौरान डोस के पास ललमटिया की ओर से आ रहे अज्ञात हाइवा ने धक्का मार दिया.

इस घटना में वह घायल हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर मेहरमा थाना की पुलिस पहुंची और घायल को मेहरमा स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. चिकित्सक डॉ शंकर कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. मेहरमा थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि अज्ञात हाइवा का पता लगाया जा रहा है. पीड़ित के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola