ग्रामीण संघर्ष मोरचा ने भी किया अडाणी पावर प्लांट का समर्थन

Updated at : 05 Mar 2017 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण संघर्ष मोरचा ने भी किया अडाणी पावर प्लांट का समर्थन

गोड्डा : स्थानीय होटल में शनिवार को ग्रामीण संघर्ष मोरचा की बैठक आयोजित की गयी. इसमें अडाधी पावर प्लांट के प्रभावित रैयत भी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता नारायण मंडल ने की. इस दौरान बताया गया कि गोड्डा का विकास चाहिये तो अडाएाी कंपनी को लगने देना होगा. मोरचा के सचिव तेजनारायण साह ने कहा […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय होटल में शनिवार को ग्रामीण संघर्ष मोरचा की बैठक आयोजित की गयी. इसमें अडाधी पावर प्लांट के प्रभावित रैयत भी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता नारायण मंडल ने की. इस दौरान बताया गया कि गोड्डा का विकास चाहिये तो अडाएाी कंपनी को लगने देना होगा. मोरचा के सचिव तेजनारायण साह ने कहा कि अडाणी पावर प्लांट लगाने के लिए तकरीबन 90 प्रतिशत किसानों ने सहमति दी है. नंदकिशोर साह ने भी बताया कि पावर प्लांट को लेकर किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. वे किसी के बहकावे में नहीं आयें. कंपनी के आने से यहां के रैयतों को फायदा होगा.

कंपनी लगने के बाद यहां रोजगार व अन्य नागरिक सुविधाएं बहाल होंगी. प्रभावित परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाया लिखाया जायेगा. इस मौके पर प्रवीण कुमार, आशीष, अमित कुमार, गोपाल साह, मनोहर कापरी, हरिलाल साह, जनार्दन, धनलाल साह, विकास झा, विप्लव कुमार, संतोष कुमार सिंह, अवनी, गुलशन कुमार, अश्विनी कुमार झा, राकेश कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola