पांच को समाहरणालय के समक्ष दिखायेंगे एकता
Updated at : 03 Mar 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

रणनीति. प्रदेश जलसहिया समिति की बैठक में लिया निर्णय जलसहिया अपनी मांग का लेकर पांच मार्च को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगी. इसकी तैयारी को लेकर महगामा में बैठक कर रणनीति बनायी गयी. महगामा : महगामा के दक्षिणी पंचायत भवन में झारखंड प्रदेश जलसहिया समिति की प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता […]
विज्ञापन
रणनीति. प्रदेश जलसहिया समिति की बैठक में लिया निर्णय
जलसहिया अपनी मांग का लेकर पांच मार्च को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगी. इसकी तैयारी को लेकर महगामा में बैठक कर रणनीति बनायी गयी.
महगामा : महगामा के दक्षिणी पंचायत भवन में झारखंड प्रदेश जलसहिया समिति की प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सुधा जायसवाल ने की. इस दौरान एक्टू के जिला मंत्री अरुण सहाय ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार मजदूर विरोधी है. सभी जगह आउटसोर्सिंग का बोल बाला है. जिस किसी को काम पर रखा गया है उन्हें काम से बाहर का रास्ता दिखा गया है. महिलाओं को जलसहिया, सहिया बनाया गया है, वह केवल दिखावे के लिये है. रसोइया संयोजिका को निकालने की साजिश की जा रही है. महिलाओं को दिये गये अधिकारों को छीनने का काम रघुवर सरकार कर रही है.
हर हाल में पांच मार्च को जलसहिया व रसोईया संघ जिला स्तर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय दें. जिला सचिव किरण देवी ने बताया कि सरकार ने महिालओं को ठगने का काम किया है. आज महिलाएं सभी क्षेत्र में पिछड़ी है. महिलाओं को संगठित होकर अपनी लड़ायी लड़ना है. सभी महिलाएं जुटने का संकल्प ले. सुधा जायसवाल व एक्टू नेता मनोज कुशवाहा ने कहा कि महिलाओ को चट्टानी एकता का परिचय देना होगा. एक साथ मांगों को लेकर जिला प्रशासन को घेरना होगा, तभी अधिकार की प्राप्ति होगी. इस मौके पर पोड़ैयाहाट अध्यक्षा कंचन कुमारी, गुंजा देवी, मृदुला देवी, नुरूषा खातून, रेखा देवी, कल्पना देवी, पूनम देवी, प्रीति देवी, अनिता मरांडी, कविता देवी, बेबी देवी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




