पांच को जिलास्तर पर होगा प्रदर्शन

Updated at : 02 Mar 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
पांच को जिलास्तर पर होगा प्रदर्शन

विरोध . बसंतराय में जलसहिया ने अधिकार को लेकर किया आवाज बुलंद जलसहियाओं ने बैठक कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया है. इस दौरान सहियाओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाये. बसंतराय : बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जलसहिया की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव किरण देवी ने की. […]

विज्ञापन

विरोध . बसंतराय में जलसहिया ने अधिकार को लेकर किया आवाज बुलंद

जलसहियाओं ने बैठक कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया है. इस दौरान सहियाओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाये.
बसंतराय : बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जलसहिया की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव किरण देवी ने की. इस दौरान जलसहियाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया और जिला प्रशासन व सरकार के विरोध में नारे लगाये. बैठक में एपवा की जिलाध्यक्षा सुधा जायसवाल, रूबी देवी, जया जयंती ने कहा कि पंचायत स्तर पर जलसहिया की बहाली की गयी है. जिले में शौचायल बनाये जाने के लिये जलसहिया को ही लाया गया था. लेकिन आज जलसहिया को इस कार्य से वंचित कर दिया गया. सरकार व प्रशासन ने इनके अधिकारों को छिनने का काम किया है. महिलाएं प्रदर्शन कर
अपने अधिकारों को वापस लेगी. वहीं एक्टू नेता मनोज कुशवाहा ने जलसहिया व रसोईया संयोजिका को पुनर्बहाल करने की मांग जिला प्रशासन से की है. कहा कि हर हाल में सरकार व प्रशासन को इन महिलाओं को बहाल करना होगा. जिला मंत्री अरुण सहाय ने जलसहिया को पांच मार्च को जिला मुख्यालय में जुटने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राखी झा, प्रखंड सचिव आशा देवी, सुमिता देवी आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola