मातृ -किशोर स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता शिविर आयोजित

Updated at : 02 Mar 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
मातृ -किशोर स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता शिविर आयोजित

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्रनाथ सिंह, प्रमुख जोसेफ बेसरा, सिविल सर्जन प्रवीण राम ने किया. विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान कार्यक्रम […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्रनाथ सिंह, प्रमुख जोसेफ बेसरा, सिविल सर्जन प्रवीण राम ने किया. विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान कार्यक्रम है. चिकित्सकों को पूरी निष्ठा के साथ काम करने की आवश्कता है. तब जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा.

कहा कि विधान सभा में मामला उठाने पर सरकार द्वारा पोड़ैयाहाट में 30 बेड वाले अस्पताल की स्वीकृति मिली है. पोड़ैयाहाट क्षेत्र मलेरिया से ग्रसित है जो चिंता का विषय है. वहीं पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है. स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. इस अवसर पर प्रमुख जोसेफ बेसरा, अजय शर्मा, डबलू भगत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूनम रानी, प्रीति कुमार, शिवाकांत शर्मा, अरूण साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola