शराबबंदी को लेकर महिलाओं से मांगा सहयोग
Updated at : 01 Mar 2017 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्षा ने चार पंचायतों में किया भिक्षाटन बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी लागू शराबबंदी कानून शराब बेचने के सरकार के फैसला का किया विरोध सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करने का किया आह्वान मेहरमा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में भिक्षाटन कर गांव की […]
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्षा ने चार पंचायतों में किया भिक्षाटन
बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी लागू शराबबंदी कानून
शराब बेचने के सरकार के फैसला का किया विरोध
सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करने का किया आह्वान
मेहरमा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में भिक्षाटन कर गांव की महिलाओं व पुरुषों से शराबबंदी के खिलाफ समर्थन मांगा. इस दौरान श्रीमति सिंह ने महिलाओं से बिंदी व चूड़ी एकत्रित कर सुहाग की खातिर शराबबंदी की मुहिम में साथ देने का सहयोग मांगा. श्रीमति सिंह ने कहा कि बिहार की तर्ज पर कांग्रेस झारखंड में भी शराबबंदी कानून लागू कराने की मांग कर रही है. इसके इतर अब सरकारी स्तर पर शराब बेचने का आह्वान सरकार के नुमाइंदे कर रहे हैं. इसका कांग्रेस विरोध करेगी. सड़क से संसद तक प्रदर्शन किया जायेगा. सरकार नीतियों का उन्होंने विरोध कर ग्रामीणों से सहयाेग मांगा. मौके पर अंजूलता देवी, स्मिता पटेल, संजू देवी, मीरा देवी, मोसमात लालो,गायत्री देवी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




