गोड्डा को आठ विकेट से हरा कर दुमका फाइनल में

महेशपुर : क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित सीमित ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोड्डा तथा दुमका के बीच खेला गया. टॉस जीत कर गोड्डा के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की पूरी टीम 15 ओवर में 102 रनों पर सिमट गयी. गोड्डा की ओर से […]
महेशपुर : क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित सीमित ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोड्डा तथा दुमका के बीच खेला गया. टॉस जीत कर गोड्डा के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की पूरी टीम 15 ओवर में 102 रनों पर सिमट गयी. गोड्डा की ओर से मनोहर ने सर्वाधिक 40 रन बनाये. दुमका की ओर से डबलू ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट तथा संजय ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिये.
जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य लेकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दुमका की टीम ने 10.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 108 रन बना कर जीत दर्ज की. दुमका के माही ने सर्वाधिक नाबाद 47 रन बनाये. दुमका ने इस जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मैन ऑफ द मैच दुमका के माही को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




