करमाटांड़ के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत

Updated at : 26 Feb 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत

छह दिनों बाद पहुंचा शव शिकारीपाड़ा : प्रखंड में करमाटांड़ के 25 वर्षीय युवक सुनील सोरेन का शव हिमाचल प्रदेश के आरसीसी-108 के कर्मचारियों द्वारा शनिवार को लाया गया. शव को देखते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार करमाटांड़ में किया गया. पंचायत के मुखिया […]

विज्ञापन

छह दिनों बाद पहुंचा शव

शिकारीपाड़ा : प्रखंड में करमाटांड़ के 25 वर्षीय युवक सुनील सोरेन का शव हिमाचल प्रदेश के आरसीसी-108 के कर्मचारियों द्वारा शनिवार को लाया गया. शव को देखते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार करमाटांड़ में किया गया. पंचायत के मुखिया विमल हांसदा ने बताया कि मृतक हिमाचल प्रदेश के आइसीसी -108 मे मजदूर के रुप मे काम करता था. छह दिन पूर्व हिमाचल प्रदेश में चट्टान खिसकने से हुई दुर्घटना में सुनील सोरेन सहित तीन व्यक्ति की मौत हो गयी थी. मृतक सुनील सोरेन की शव को आरसीसी 108 के द्वारा करमाटांड़ पहुंचाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola