72 घंटे से मेहरमा में ब्लैक आउट, लोगों में रोष
Updated at : 23 Feb 2017 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंडवासियों ने जताया विरोध दियाजाेरी के पास छह पोल 33 हजार का तार गिरने से बाधित है बिजली मेहरमा : पिछले 72 घंटे से मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में बिजली नहीं है. इससे लोग परेशान हैं. लोगों का दैनिक कार्यों में बिजली नहीं रहने से प्रभावित हो गया है. बता दें रविवार रात दियाजोरी के पास […]
विज्ञापन
प्रखंडवासियों ने जताया विरोध
दियाजाेरी के पास छह पोल 33 हजार का तार गिरने से बाधित है बिजली
मेहरमा : पिछले 72 घंटे से मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में बिजली नहीं है. इससे लोग परेशान हैं. लोगों का दैनिक कार्यों में बिजली नहीं रहने से प्रभावित हो गया है. बता दें रविवार रात दियाजोरी के पास छह पोल से 33 हजार हाईटेंशन तार गिर गया है. इस कारण पिछले तीन दिनों से मेहरमावासियों को रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है. बिजली नहीं रहने के कारण मेहरमावासियों में विभाग के प्रति आक्रोश है. ग्रामीणाें का कहना है कि बुधवार तक बिजली बहाल नहीं की जाती है तो विवश होकर आंदोलन करेंगे. मालूम हो कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा चली रही है. ऐसे में परीक्षार्थियाें को भी पढ़ाई में असुविधा हो रही है. इधर, बोरमा ग्रिड के बिजली मिस्त्री नीरज कुमार ने बताया कि मरम्मती का कार्य चल रहा है. बुधवार रात बिजली आपूर्ति बहाल की सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




