मेहरमा व ठाकुरगंगटी में 48 घंटे से ब्लैकआउट

Updated at : 22 Feb 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
मेहरमा व ठाकुरगंगटी में 48 घंटे से ब्लैकआउट

दियाजोरी के पास गिर गया है छह बिजली का पोल 33 हजार केवी मेन लाइन की सप्लाइ हो गयी बंद मैट्रिक परीक्षार्थियों को हो रही काफी परेशानी मोबाइल चार्ज कराने गोड्डा गये थे प्रखंडवासी मेहरमा : मेहरमा के दियाजोरी के पास रविवार को 33 हजार के छह बिजली का पोल गिर जाने के कारण 48 […]

विज्ञापन

दियाजोरी के पास गिर गया है छह बिजली का पोल

33 हजार केवी मेन लाइन की सप्लाइ हो गयी बंद
मैट्रिक परीक्षार्थियों को हो रही काफी परेशानी
मोबाइल चार्ज कराने गोड्डा गये थे प्रखंडवासी
मेहरमा : मेहरमा के दियाजोरी के पास रविवार को 33 हजार के छह बिजली का पोल गिर जाने के कारण 48 घंटे तक बिजली गुल रही. मंगलवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी. नतीजा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी मैट्रिक के परीक्षार्थियों को हो रही है. लालटेन की रोशनी में छात्र पढ़ाई करने पर मजबूर हैं. बिजली द्वारा संचालित छोटे-छोटे लघु उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ा है. मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को गोड्डा जाना पड़ा.
रविवार रात आठ बजे ही सभी पोल गिर गये थे. प्रखंड वासियों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. पूछे जाने पर बोरमा पावर ग्रिड के बिजली मिस्त्री नीरज कुमार ने बताया 33 हजार का पोल टूट जाने की वजह से बिजली बाधित है. बुधवार की देर शाम तक बिजली बहाल किये जाने की संभावना है. ठाकुरगंगटी प्रतिनिधि के अनुसार में 48 घंटे से बिजली गुल है. परेशानी को लेकर विभाग को लोगों ने सूचित किया है. लेकिन मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी. लोग अंधेरे में रहने को विवश है. सबसे अधिक गुस्से का इजहार मैट्रिक के परीक्षार्थियों किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola