नेशनल ओलंपियाड के जूनियर वर्ग की परीक्षा में गोड्डा का शिवराम बना टॉपर
Updated at : 22 Feb 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनना चाहता है शिवराम गोड्डा : नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में गोड्डा के दूसरे वर्ग के छात्र शिवराम टॉप स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया है. शिवराम संत थॉमस स्कूल का छात्र है तथा दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है. शिवराम ने यह परीक्षा 15 नवंबर को दी थी. परीक्षा का रिजल्ट […]
विज्ञापन
वैज्ञानिक बनना चाहता है शिवराम
गोड्डा : नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में गोड्डा के दूसरे वर्ग के छात्र शिवराम टॉप स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया है. शिवराम संत थॉमस स्कूल का छात्र है तथा दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है. शिवराम ने यह परीक्षा 15 नवंबर को दी थी. परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर शिवराम के माता-पिता व स्कूल परिवार के लोगों ने बधाई दी है. पिता गौतम कुमार भी बेहतर रिजल्ट होने से प्रसन्न हैं. उन्होंने बताया कि बेटे से बेहतर रिजल्ट से काफी खुशी है.
पिता श्री कुमार ने बताया कि शिवराम की मां आशाकिरण शिवराम के पढ़ाई-लिखाई को लेकर गंभीर हैं तथा पूरा ध्यान देती हैं. वहीं गौतम दो मुंही मोड़ पर मेडिकल का दुकान चलाते हैं. पिता ने बताया कि शिवराम का स्कूल में उपस्थिति भी बेहतर है.बेहतर उपस्थिति के कारण ही शिवराम को पुरस्कार व मेडल मिल चुका है. खेलकूद में शिवराम बेहतर तरीके से खेलता है. खेलकूद में रुचि है.वहीं शिवराम अपनी पढ़ाई पूरी कर वैज्ञानिक बनना चाहता है. शिवराम ने बताया कि उसकी रुचि साइंस में है. वैज्ञानिक बनना चाहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




