विक्षिप्त युवक ने फंदे से लटक दी जान
Updated at : 20 Feb 2017 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

हाहाजोर जंगल में पीपल पेड़ से लटका मिला शव हाहाजोर गांव की है घटना, पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के हाहाजोर गांव के 22 वर्षीय युवक कंचन लोहार ने फंद से झुलकर अपनी जान दे दी है. वह हाहाजोर का रहनेवाला था. पुलिस ने शव को देर रात […]
विज्ञापन
हाहाजोर जंगल में पीपल पेड़ से लटका मिला शव
हाहाजोर गांव की है घटना, पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के हाहाजोर गांव के 22 वर्षीय युवक कंचन लोहार ने फंद से झुलकर अपनी जान दे दी है. वह हाहाजोर का रहनेवाला था. पुलिस ने शव को देर रात बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव को रविवार सुबह सदर अस्पताल भेज दिया गया. युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हाहाजोर जंगल में पीपल के पेड़ से शव मिला है. ग्रामीणों ने शनिवार को देर शाम पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. पिता परमेश्वर लोहार के बयान पर ललमटिया थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है.थाना प्रभारी मनोहर कुमार कुरमाली ने बताया कि पिता ने ही बताया कि विक्षिप्त होने के कारण भागता-फिरता था. जंगल में शव देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




