मुफस्सिल थाना में अब लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

Updated at : 19 Feb 2017 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना में अब लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

अब लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा गोड्डा : मुफस्सिल थाना में अब लोगों को साफ व शुद्ध पानी मिलेगा. गोड्डा पुलिस परिवार की ओर से मुफसिसल थाना परिसर में वाटर फिल्टर प्लांट लगाया गया है. ताकि लोगों को स्वच्छ पानी पिलाया जा सके. यह जानकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दी. उन्होंने […]

विज्ञापन

अब लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

गोड्डा : मुफस्सिल थाना में अब लोगों को साफ व शुद्ध पानी मिलेगा. गोड्डा पुलिस परिवार की ओर से मुफसिसल थाना परिसर में वाटर फिल्टर प्लांट लगाया गया है. ताकि लोगों को स्वच्छ पानी पिलाया जा सके. यह जानकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना परिसर मे नया वाटर ट्रिटमेंट प्लांट लगाया गया है. लोगों को स्वच्छ रूप से पानी मुहैया कराया सके यह पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है. बताया कि अब गरमी आदि मौसम में भी लोगों को पीने के पानी के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा. पहले थाना परिसर में पीने के पानी की समस्या होती थी. हालांकि गरमी में पुलिस की ओर से घड़ा आदि की व्यवस्था की जाती थी. फिल्टर प्लांट होने से इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola