प्रखंड कार्यालय के समक्ष जलसहिया ने किया प्रदर्शन

गोड्डा : जिला जल सहिया समिति की ओर से गुरुवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राखी देवी ने की. धरना को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला मंत्री अरुण सहाय ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं काम कर रही है. घर से […]
गोड्डा : जिला जल सहिया समिति की ओर से गुरुवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राखी देवी ने की. धरना को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला मंत्री अरुण सहाय ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं काम कर रही है. घर से लेकर सदन तक महिलाओं का योगदान है.
सरकारी कार्यों में महिलाओं से काम कराया जा रहा है. लेकिन उनको वाजिब मजदूरी नहीं दी जा रही है. महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा विभाग में रसोइया संयोजिका से वर्षों काम करा कर हटाने का काम किया गया. वहीं, जल सहिया से सरकार काम लेकर मानदेय नहीं दे रही है. जल सहिया का शोषण किया जा रहा है. जो गलत है. समिति सचिव किरण कुमारी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जल सहिया से काम करा रही है. लेकिन मानदेय नहीं दे रही है. मानदेय की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




