ममेरे भाई ने मारपीट कर बहन व बहनोई को किया घायल

Updated at : 17 Feb 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
ममेरे भाई ने मारपीट कर बहन व बहनोई को किया घायल

जमनी पहाड़पुर में घटना को दिया अंजाम गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के दुधिया पहाड़ी में मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. मारपीट का कारण आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है. घायलाें में धनराज यादव, प्रकाश यादव व अरूणा देवी हैं. अरुणा देवी को सिर में चोट आयी है. सभी का इलाज […]

विज्ञापन

जमनी पहाड़पुर में घटना को दिया अंजाम

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के दुधिया पहाड़ी में मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. मारपीट का कारण आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है. घायलाें में धनराज यादव, प्रकाश यादव व अरूणा देवी हैं. अरुणा देवी को सिर में चोट आयी है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. नगर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अरुणा देवी ने बताया कि उसके ममेरे भाई ने मारपीट कर सभी को घायल कर दिया. पहले भी इनलाेगों ने मारपीट की है. जर्नादन यादव, महेश यादव, उमेश यादव, प्रमोद यादव को आरोपित बनाया गया है. घायलों ने बताया कि चारों ने मिलकर मारपीट की. घायल प्रकाश यादव ने कहा कि पूर्व में भी आरोपितों ने डराने धमकाने का काम किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola