पानी टैंकर से दबकर मजदूर की मौत

Updated at : 15 Feb 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
पानी टैंकर से दबकर मजदूर की मौत

चक्का के अंदर मजदूर का धड़ चले जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मजदूरों ने घटना की जांच कर कंपनी से मुआवजा की मांग की है. गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के देबंधा गांव स्थित नहर खुदाई कार्य में पानी […]

विज्ञापन
चक्का के अंदर मजदूर का धड़ चले जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मजदूरों ने घटना की जांच कर कंपनी से मुआवजा की मांग की है.
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के देबंधा गांव स्थित नहर खुदाई कार्य में पानी टैंकर के चक्का के नीचे आकर मजदूर विसंभर कुमार झा (32 वर्ष) की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि देबंधा में नहर खुदाई कार्य चल रहा है. इसमें देबंधा गांव का रहनेवाला मजदूर विसम्भर कुमार झा पानी छिड़काव कार्य में लगा था. इस बीच सुबह करीब सात बजे हरदेव कंस्ट्रक्शन के नहर खुदाई कार्य में लगे मशीन व पानी टैंकर की चपेट में आकर मजदूर का धड़ चक्का में चले जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मजदूर का शव सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा भेज दिया गया.
ग्रामीणाें ने की मामले की जांच की मांग : घटना से देबंधा के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.ग्रामीण संजय झा, पप्पू झा, नित्यानंद झा, चंदन झा, बुलटू झा, मनोज झा, दीनबंधू यादव ने बताया कि घर का एकलौता कमाने वाला नहर खुदाई कार्य के दुर्घटना में मारा गया है. इस मामले की पूरी तरह से जांच पड़ताल कर कार्य एजेंसी व सरकारी एजेंसी मजदूर के परिजन को मुआवजा देने का कार्य करें.
सात बजे की घटना नौ बजे शव पहुंचा अस्पााल : सुबह सात बजे मजदूर की मौत हुई. इस मामले में पुलिस के लेट लतीफी रवैये के कारण नौ बजे मजदूर का शव सदर अस्पताल पहुंच पाया. जबकि मामले को लेकर पुलिस तकरीबन 11 बजे से हरकत में आयी. फिलहाल घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजन काफी सदमें है. मुआवजा की मांग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola