ताराटीकर गांव में आग से एक घर राख

Updated at : 15 Feb 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
ताराटीकर गांव में आग से एक घर राख

गोड्डा : जिले के पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के बंदनवार के ताराटीकर गांव में मंगलवार सुबह आग से एक घर राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. ताराटीकर निवासी कांति सिंह का घर जल कर स्वाहा हो गया. घटना में घर में रखे अनाज, कपड़ा, चौकी, खटिया, […]

विज्ञापन
गोड्डा : जिले के पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के बंदनवार के ताराटीकर गांव में मंगलवार सुबह आग से एक घर राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
ताराटीकर निवासी कांति सिंह का घर जल कर स्वाहा हो गया. घटना में घर में रखे अनाज, कपड़ा, चौकी, खटिया, धान, चावल सब कुछ जल गया. आग लगने के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से चापानल, तालाब से पानी ले कर आग बुझाकर बाकी घरों को जलने से बचा लिया है. लेकिन अगलगी की इस घटना में कांति सिंह का पूरा घर जल जाने से उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है. समाचार लिखे जाने तक प्रखंड की ओर से पीड़ित परिवार की सुधि नहीं ली गयी है. इधर, सदर प्रखंड के मोतिया गांव में भी एक घर जलने की खबर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola