खाट पर लेटी जिंदा लाश बन गयी है 17 वर्षीय सुनीला

Updated at : 14 Feb 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
खाट पर लेटी जिंदा लाश बन गयी है 17 वर्षीय सुनीला

अर्द्ध दिव्यांग प्रमाण-पत्र देकर सो गया स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का नहीं मिल पाया है लाभ गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के धेनुकेटा पंचायत के लड्डूबथान आदिवासी टोला की सुनीला हांसदा असाध्य मानसिक बीमारी से ग्रसित है. खाट पर लेटे रहना ही उसकी नियति बन गयी है. सयानी बिटिया का यह हाल देखकर मालोती […]

विज्ञापन

अर्द्ध दिव्यांग प्रमाण-पत्र देकर सो गया स्वास्थ्य विभाग

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का नहीं मिल पाया है लाभ

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के धेनुकेटा पंचायत के लड्डूबथान आदिवासी टोला की सुनीला हांसदा असाध्य मानसिक बीमारी से ग्रसित है. खाट पर लेटे रहना ही उसकी नियति बन गयी है. सयानी बिटिया का यह हाल देखकर मालोती सोरेन बेटी की मौत की दुआ ईश्वर से मांग रही है. सयानी बिटिया परिवार पर बाेझ बन गयी है. मालोती ने बताया कि जब स्वास्थ्य विभाग से इलाज का आशा छोड़ गयी तो बिटिया को लेकर जहां भी इलाज का भरोसा मिला लेकर दौड़ गयी.

लेकिन बेटी स्वस्थ्य नहीं हो पायी. पिता मोटका हांसदा ने बताया कि बचपन गुजरने के बाद जब सुनीला 11 साल की होने पर जिला मुख्यालय लेकर गयी तो सिविल सर्जन कार्यालय से एक दिव्यांग प्रमाण- पत्र दे चलता कर दिया. अब बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से उसका इलाज की पहल क्यों नहीं की गयी. स्वास्थ्य विभाग विकलांग प्रमाण-पत्र देकर सिर्फ खानापूर्ति कर दिया. अब उसकी मां बेटी की इच्छामृत्यु की दुहाई मांग रहा है तो क्या विभाग यह आदेश दे सकता है. सुलीला के परिजनों ने बताया कि वह टकटकी लगाये कभी आसमान तो कभी आसपास देखती रहती है. उसकी स्थिति जिंदा लाश की तरह बन गयी है.

आवेदन मिलने पर मिलेगा लाभ

” इस बात की कोई जानकारी नहीं है. अगर परिजन आवेदन देंगे तो सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी जायेगी. लड़की को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का नियमित रूप से लाभ दिया लायेगा. ”

– पूनम रानी, चिकित्सा प्रभारी पोड़ैयाहाट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola