होल्डिंग टैक्स के छह बिन्दुओं पर संघर्ष मोरचा नाराज

Updated at : 14 Feb 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स के छह बिन्दुओं पर संघर्ष मोरचा नाराज

हिंदी की जगह अंगरेजी में फॉर्म भरवाने पर जतायी आपत्ति गोड्डा : नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद को सोमवार को आवेदन देते शहर के नागरिकों ने होंल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी का विरोध किया. संघर्ष मोरचा के बैनर तले पदाधिकारी से मिलने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता बच्चू झा ने बताया कि छह बिंदुओं में महत्वपूर्ण मामले […]

विज्ञापन

हिंदी की जगह अंगरेजी में फॉर्म भरवाने पर जतायी आपत्ति

गोड्डा : नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद को सोमवार को आवेदन देते शहर के नागरिकों ने होंल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी का विरोध किया. संघर्ष मोरचा के बैनर तले पदाधिकारी से मिलने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता बच्चू झा ने बताया कि छह बिंदुओं में महत्वपूर्ण मामले को भी रखा है. इसमें नगर पंचायत की गतिविधियों पर सवाल उठाया गया. कहा कि सरकार के नियम के मुताबिक हर तरह का काम हिंदी में होना है. मगर भारत के संविधान के अनुच्छेद 345 एवं 346 के प्रावधानों का उल्लंघन कर पूरा फार्म अंगरेजी में भरवाया जा रहा है. होल्डिंग टैक्स प्रपत्र में विंदु संख्या में दो में घोषणा पत्र शामिल है.
इस घोषणा पत्र में जिस बात की घोषणा की जानी है. उसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गयी है. वहीं वाटर हारवेंस्टिंग वाले काॅलम में भी कई तरह की परेशानी है. इसमें लोगों को अपना मंतव्य दिया. प्रपत्र नहीं भर पाने की स्थिति में दो से तीन हजार रुपये तक का अर्थदंड से भय दिखाया जा रहा है. मौके पर श्यामाकांत झा , प्रीतम गाड़िया, सर्वजीत झा, विनय कुमार ठाकुर, माधव चंद्र चौधरी, वेणु चौबे, पवन कुमार झा, रतन कुमार दत्ता, दिनेश यादव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola