चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ाया
Updated at : 10 Feb 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बीती देर रात करीब दो बजे चोरी की नीयत से एक चोर फुलधरिया टोला निवासी शंभु पाठक के घर में घुस गया. घरवाले की जब नींद खुली तो कमरे में अज्ञात व्यक्ति को देख हल्ला किया. चोर घबरा गया. सभी लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया. लोगों ने हाथ पैर […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बीती देर रात करीब दो बजे चोरी की नीयत से एक चोर फुलधरिया टोला निवासी शंभु पाठक के घर में घुस गया. घरवाले की जब नींद खुली तो कमरे में अज्ञात व्यक्ति को देख हल्ला किया. चोर घबरा गया. सभी लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया. लोगों ने हाथ पैर बांध कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. लोगों ने चोर को पुलिस को सौंपा. चोर ने अपना नाम पंकज मंडल एवं बिहार का रहनेवाला बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




