जनसुनवाई की जांच के बाद हो भू-अर्जन

गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया गांव में दिसंबर माह में प्रस्तावित अडाणी पावर प्लांट के ओर से हुई जनसुनवायी कार्यक्रम की उच्चस्तरीय जांच करने के बाद ही भूअर्जन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग रैयतों ने की है. इसको लेकर रैयत व प्रभावित परिवारों ने गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात की और मांग पत्र […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया गांव में दिसंबर माह में प्रस्तावित अडाणी पावर प्लांट के ओर से हुई जनसुनवायी कार्यक्रम की उच्चस्तरीय जांच करने के बाद ही भूअर्जन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग रैयतों ने की है. इसको लेकर रैयत व प्रभावित परिवारों ने गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि गैर कानूनी ढंग से जनसुनवाई की गयी है. इससे क्षेत्र के गरीब परिवार, बंटाइदार, किसान असंतुष्ट व असहमत है. ग्रामीण सह सामाजिक कार्यकर्ता चिंतामणि साह ने बताया कि इस मामले की जानकारी आयुक्त को दी गयी है. आयुक्त ने जांच करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




