महगामा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी पर हुई कार्रवाई

Updated at : 07 Feb 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी पर हुई कार्रवाई

गोड्डा : सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार राम ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मियों पर कार्रवाई की. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है. सीएस ने पहली कार्रवाई के तहत महगामा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ जयप्रकाश भगत पर की है. उन्हें पद के दायित्व से मुक्त कर दिया है. साथ […]

विज्ञापन

गोड्डा : सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार राम ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मियों पर कार्रवाई की. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है. सीएस ने पहली कार्रवाई के तहत महगामा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ जयप्रकाश भगत पर की है. उन्हें पद के दायित्व से मुक्त कर दिया है. साथ ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद के दायित्व से भी मुक्त किया है. उन्हें 24 घंटे के अंदर संस्थान के रोकड़ संबंधी प्रभार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दशरथ प्रसाद सक्सेना को सौंपने का निर्देश दिया है. डॉ जेपी भगत मेहरमा के निजी क्लीनिक में बंध्याकरण के मामले में सुर्खियों में आये थे. इस मामले में डीसी ने कार्रवाई करने का निर्देश सीएस को दिया था.

डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग के दो लिपिक पर भी कार्रवाई
प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ जयप्रकाश भगत को द के दायित्व से किया गया मुक्त
मेहरमा के निजी क्लीनिक में अवैध रूप से बंध्याकरण करने का आरोप
मनमाने रवैये के चलते दो लिपिक पर गिरी गाज
सोमवार को सीएस डॉ प्रवीण राम ने मनमाने तरीके से कार्य करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के दो लिपिक साकेत कुमार व विनय कुमार झा पर भी कार्रवाई की है. लिपिक साकेत कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर से अपर मुख्य चिकित्सा कार्यालय गोड्डा में स्थानांतरण होने के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर का प्रभार नहीं सौंपा. सरकारी आदेश की अवहेलना, अनुशासनहीनता व सरकारी काम काज में बाधा डालने के आरोप में निलंबन किया गया है. वहीं लिपिक विनय कुमार झा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महगामा से प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में स्थानांतरण होने के बाद महगामा का प्रभार नहीं सौंपा. इस उसे निलंबित कर दिया गया.
सीएस ने कहा
महागामा चिकित्सा प्रभारी को वित्तीय व प्रशासनिक प्रभार से हटा दिया गया है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से चिकित्सा प्रभारी पर कार्रवाई की गयी है. साथ ही सरकारी आदेश की अवहेलना करने के मामले में दो लिपिक को निलंबित कर दिया गया है.
– डॉ प्रवीण राम, सीएस, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola