पारा लुढ़का, गोड्डा में बढ़ी ठंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. गोड्डा में तीन दिनों में दो डिग्री पारा गिरा, जन-जीवन प्रभावित गोड्डा में लगातार पारा गिरने से कनकनी बढ़ गयी है. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग सुबह के वक्त घरों में ही दुबके रहे. वहीं कोहरा के कारण विजीब्लिटी भी सुबह के वक्त काफी कम रही. […]
विज्ञापन
परेशानी. गोड्डा में तीन दिनों में दो डिग्री पारा गिरा, जन-जीवन प्रभावित
गोड्डा में लगातार पारा गिरने से कनकनी बढ़ गयी है. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग सुबह के वक्त घरों में ही दुबके रहे. वहीं कोहरा के कारण विजीब्लिटी भी सुबह के वक्त काफी कम रही.
गोड्डा : घने कोहरे व कड़ाके की ठंड से गोड्डा में जन-जीवन प्रभावित है. बुधवार को कोहरे की चादर से लिपटी हुई सुबह की शुरुआत. ठंड इतनी थी कि लोग सुबह के वक्त घरों में ही दुबके रहे. ठंड के कारण बाजार में भी सुबह व शाम के वक्त लोगों की भीड़ कम हो गयी है.
वहीं दिहाड़ी मजदूरी करने वालों व रिक्शा चालकों की परेशानी ज्यादा बढ़ गयी है. हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से ना तो सरकारी कंबल का वितरण किया गया है और ना ही अलाव की कोई व्यवस्था. गरीबों की परेशानी को देखने वाला कोई नहीं है. इस कारण से खास तौर पर शहर बाजार में यत्र-तत्र रहने वाले गरीबों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है.
हर वर्ष ठंड की कनकनी बढ़ने के बाद चौक-चौराहों पर शाम के बाद अलाव की व्यवस्था की जाती थी. किंतु इस वर्ष अलाव की सुविधा चौक-चौराहे पर नहीं दी गयी है. इधर, जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों में दो डिग्री पारा गिरा है. वर्तमान समय में न्यूनतम पारा 15 डिग्री व अधिकतम पारा 21 डिग्री दर्ज किया गया है.
कोहरे की चादर ओढ़े सुबह की हुई शुरुआत, गरीबों को नहीं मिला सरकारी कंबल
घने कोहरे व ठंड में स्कूल जाते छात्र-छात्राएं
ठंड का असर दिख रहा है. कनकनी से जनजीवन प्रभावित है. गरीब असहाय को ठंड में परेशानी हो रही है. जिला प्रशासन को अविलंब सरकारी कंबल बांटने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है.”
-वेणु चौबे, वार्ड पार्षद.
कनकनी बढ़ने से गरीब तबका काफी परेशान है. अलाव की सुविधा व कंबल की व्यवस्था गरीबों के लिए होना जरूरी है. जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि ठंड के मद्देनजर गरीब असहाय को सरकारी कंबल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये.”
-कंचन कुमारी सहाय, वार्ड पार्षद.
कनकनी के कारण पंचायत क्षेत्र के गरीब तबका को काफी परेशानी हो रही है. इस वर्ष अभी तक पंचायत के गरीबों को सरकारी कंबल मुहैया नहीं कराया गया है. जिला प्रशासन को मामले में संवेदनशील होने की जरूरत है.
-दिनेश यादव, मुखिया, मारखन पंचायत.
इस कनकनी में संपन्न परिवार के लोगों के पास गरम पोशाक की सुविधा होती है. लेकिन गरीब दिहाड़ी मजदूर व असहाय ठंड से परेशान हैं. सामाजिक संगठन व जिला प्रशासन को कंबल वितरण करने की दिशा में कार्य करना चाहिए.”
-विकास कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




