हाइवा के धक्के एक व्यक्ति घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2016 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

हरकट्टा गांव के पास हुई घटना, ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई प्राथमिक उपचार के बाद कंपनी के मुंशी घायल को ले गये भागलपुर बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव के पास एमजीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिना नंबर वाला हाइवा के धक्के से राहगीर मरांग हेंब्रम (45) घायल हो गया. दुर्घटना के बाद […]
विज्ञापन
हरकट्टा गांव के पास हुई घटना, ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई
प्राथमिक उपचार के बाद कंपनी के मुंशी घायल को ले गये भागलपुर
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव के पास एमजीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिना नंबर वाला हाइवा के धक्के से राहगीर मरांग हेंब्रम (45) घायल हो गया. दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने हाइवा के चालक की पिटाई कर दी. सूचना मिलने के बाद कंपनी के मुंशी ने मौके की नजाकत को समझते हुए तुरंत घायल आदिवासी को इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गये. घायल का प्राथमिक इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किये जाने के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि धक्का लगने के बाद हाइवा के चालक की पीटाई ग्रामीणों ने की है. मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




