दो, तीन, अब पांच, उठ रहे सवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात . लगातार बढ़ रही लूट की घटना से सहमे वाहन चालक सुंदरपहाड़ी मार्ग से पाकुड़ जाने वाले वैसे ट्रक व हाइवा जो चिप्स के कारोबार में हैं को शनिवार की रात दिया लूट की घटना को अंजाम रविवार को भी चिप्स व्यवसाय से जुड़े हाइवा ट्रक चालक को लेकर लूटा गया पुलिस ने मोबाइल […]
विज्ञापन
वारदात . लगातार बढ़ रही लूट की घटना से सहमे वाहन चालक
सुंदरपहाड़ी मार्ग से पाकुड़ जाने वाले वैसे ट्रक व हाइवा जो चिप्स के कारोबार में हैं को शनिवार की रात दिया लूट की घटना को अंजाम
रविवार को भी चिप्स व्यवसाय से जुड़े हाइवा ट्रक चालक को लेकर लूटा गया
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ठाकुरगंगटी थाना के चंदा व चपरी गांव में पूर्व दागी अपराधी के घर की छापेमारी
गोड्डा/मेहरमा : पहले दो, तीन अब पांच लूट की घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. खुलेआम सड़क पर अपराधी लूट मचाते हैं. भरे बाजार में अवस्थित घर में डकैती कर जाते हैं. लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती. हर मामले में घटना के बाद पुलिस पहुंचती है. आखिर ऐसा क्यों. ये सवाल अब आम हो गये हैं. पिछले चार दिनों में लूट की घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि हुई है.
72 घंटे के दौरान दो सड़क लूटकांड, ठाकुरगंगटी में शिक्षक के घर डाका, महागामा में स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी तथा पथरगामा में चोरी का प्रयास इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि जिले में अपराधिक वारदातें बढ़ गयी है जिस पर पुलिस नकेल कस पाने में असफल रही हैं. रविवार की रात मेहरमा भगैया मुख्य मार्ग पर मानिकपुर गांव के पास जिस तरह अपराधियों ने लूट मचाया वह चौकाने वाला है. पूर्व
नियोजित तरीके से सशस्त्र अपराधियों ने आधे दर्जन हाइवा ट्रक तथा बोलेरो को लूट का शिकार बनाया.
हाइवा व बोलेरो चालक से नकदी व गहने के साथ साथ मोबाइल फोन भी छीन लिया. दो मोटरसाइकिल पर सवार घटना को अंजाम देने वाले छह ऐसे अपराधियों ने करीब एक घंटे तक लूट का तांडव करने के बाद ग्रामीणों व ट्रक चालकों के विरोध पर भाग निकला. अपराधियों के पास जो हथियार थे. उसमें से एक मैग्जीन, जिसमें दो जिंदा कारतुस भी थे. मौकाये वारदात से पुलिस द्वारा बरामद किया गया.
घटना के वक्त कोहरे का भी लाभ मिला अपराधियों को : घटना रात्रि करीब ग्यारह बजे की बतायी जाती है और रविवार को ही पारा गिरने के कारण कोहरे छाये थे. जिसका लाभ अपराधियों ने उठाया. इस बात की जानकारी घटना स्थल पर लूटे लोगों ने दी. हालांकि पुलिस बारह बजे के मानिकपुर के पास पहुंच कर लोगों से लूटपाट की जानकारी ली.
भगैया के मानिकपुर गांव के पास दिया घटना को अंजाम
अपराधियों ने शनिवार की रात ग्यारह बजे सुंदरपहाड़ी पाकुड़ मुख्य मार्ग मानिकबथान से सटे जोलोसिंदरी मोड़ के पास चिप्स लाने जा रहे हाइवा व ट्रक को लूटने के सााथ साथ स्कारपियो को अगवा कर फरार हो गया. मोटरसाईिकल से आये आधे दर्जन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. 24 घंटा भी नहीं बीता की भगैया के पास छह की संख्या में अपराधियों ने लूटपाट किया.
लूट की दौरान हुई छीनाझपटी : मफलर और खून के धब्बे से रंग गयी थी जमीन
अपराधियों ने वारदात स्थल के पास छीना झपटी भी की है. अपराधियों ने चाकू से भी चालकों पर वार किया है. जिसका प्रमाण मौके पर मिले मफलर तथा मैगजीन के गिरे होने से इस बात की प्रमाणिकता साबित होती है. छीना झपटी के दौरान चाकू बाजी के कारण व्यक्ति के खून से धरती सना हुआ भी पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




