सियाटांड़ में साइबर क्राइम के तीन आरोपित गिरफ्तार

Published at :06 Dec 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
सियाटांड़ में साइबर क्राइम के तीन आरोपित गिरफ्तार

विद्यासागर : करमाटांड़ में छापामारी अभियान चला कर पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा पासबुक बरामद किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी एवं सियाटांड़ गांव में छापामारी कर गांव के पिंटू मंडल, लखेंद्र मंडल […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ में छापामारी अभियान चला कर पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा पासबुक बरामद किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी एवं सियाटांड़ गांव में छापामारी कर गांव के पिंटू मंडल, लखेंद्र मंडल तथा मनीष कुमार मंडल को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. यह छापामारी अभियान इंस्पेक्टर बाल्मिकी प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में की गयी.

जिसमें तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. बताते चलें कि पिंटू मंडल के पास से तीन मोबाइल जप्त किया गया. लखेंद्र मंडल के पास से दो मोबाइल जप्त किया गया एवं मनीष कुमार मंडल के पास से तीन पासबुक एवं दो एटीएम कार्ड जप्त किया गया. गिरफतार अपराधियों को करमाटांड़ थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola