महिला कोषांग की बैठक में लगायी न्याय की गुहार

Published at :05 Dec 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कोषांग की बैठक में लगायी न्याय की गुहार

सुनवाई के दौरान कोषांग सदस्य. सदस्यों ने ससुराल पक्ष को नोटिस भेजा गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित पुलिस महिला कोषांग की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता वरीय सदस्य मुजीव आलम ने की. बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के चरकाकोल गांव की संगीता देवी व सुंदरपहाड़ी के महुआटांड़ गांव के तेजनारायण ठाकुर की एक वर्ष […]

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कोषांग सदस्य.

सदस्यों ने ससुराल पक्ष को नोटिस भेजा
गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित पुलिस महिला कोषांग की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता वरीय सदस्य मुजीव आलम ने की. बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के चरकाकोल गांव की संगीता देवी व सुंदरपहाड़ी के महुआटांड़ गांव के तेजनारायण ठाकुर की एक वर्ष शादी हुई थी. एक दो माह तक ससुराल में विवाहिता ठीक से रही.
विवाहिता ने कोषांग को बताया है कि दो माह बाद ससुराल में उसे खाना बंद कर दिया गया. फिर माड़-भात खाने दिया. इसके बाद ससुराल में अलग करते एक पैला चावल देकर तीन टाइम खाने को कहा. विवाहिता का पति, ससुर धनीलाल ठाकुर व सास कौशल्या देवी कहने पर मायका से पचास हजार लाने का दवाब बना कर प्रताड़ित करने लगे. विवाहिता ने कहा कि पति कहता है कि बाइक खरीदना है. पचास हजार लेकर आओ. इन्हीं सब मामलों से तंग आकर विवाहिता ने ससुराल को छोड़ मायके में आकर रहने लगी है. कोषांग से न्याय करने की गुहार विवाहिता ने की है. कोषांग सदस्यों ने बताया कि
इस मामले में लड़के पक्ष को नोटिस भेजा जा रहा है. दोनों पक्ष की उपस्थिति के बाद मामले का निबटारा किया जायेगा. वहीं सुनवाई के क्रम में घमरिया गांव की गुलशन बीबी व मोहनपुर खदहरामाल के इलियाश अंसारी तथा अमरपुर कुसुमटोला की मोनिका देवी व अमरपुर के मनोज यादव के मामले में सुनवाई जारी है. मौके पर कोषांग सदस्य पूनम झा गुड्डी, महिला एएसआइ एसएम सोय, जयश्री बानरा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola