गरीबों की जमीन छीन अमीरों को दे रही सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

जेवीएम कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक ने कहा पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने विवाह मंडप में जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें श्री यादव ने कहा कि सरकार गरीबों की जमीन को छीनने का काम कर रही है. बताया कि प्रधानमंत्री के इशारे पर झारखंड में जमीन अधिग्रहण का काम कारपोरेट घरानों […]
विज्ञापन
जेवीएम कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक ने कहा
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने विवाह मंडप में जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें श्री यादव ने कहा कि सरकार गरीबों की जमीन को छीनने का काम कर रही है. बताया कि प्रधानमंत्री के इशारे पर झारखंड में जमीन अधिग्रहण का काम कारपोरेट घरानों के लिए किया जा रहा है. बताया कि एसपीटी व सीएनटी एक्ट में खिलवाड़ कर सरकार भोले-भाले आदिवासियों व मूलवासियों की जमीनो को लेना चाह रही है. सरकार ने संशोधन कर जमीन हड़पने की रणनीति तैयार की है. सरकार देश के मुखिया पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रही है. विरोध करने पर पुलिस लोगों को डरा-धमका रही है.
वहीं बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कारपोरेट घरानों को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है. मौके पर राज कुमार भगत, विनय भगत, पिंटु गुप्ता, सीताराम राय, पुतुल देवी, राजकिशोर मरांडी आदि मौजूद थे.
प्रधानमंत्री के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप
कहा, संशोधन कर सरकार आदिवासियों की हड़प लेगी जमीन
विरोध करनेवालों को डराने-धमकाने का भी हो रहा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




