हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिये...

Published at :04 Nov 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिये...

गोड्डा : बोहरा के स्टेडियम में मो अजीज नाइट का आयोजन बुधवार की देर रात किया गया. दर्शकों के खचाखच भरे स्टेडियम में मो अजीज के स्टेज पर आते ही तालियों से जोरदार स्वागत किया गया. मो अजीज ने अपने करमा फिल्म के गीत हर करम अपना करेंगे गीत से सांस्कृतिक संध्या की शुअरत की. […]

विज्ञापन

गोड्डा : बोहरा के स्टेडियम में मो अजीज नाइट का आयोजन बुधवार की देर रात किया गया. दर्शकों के खचाखच भरे स्टेडियम में मो अजीज के स्टेज पर आते ही तालियों से जोरदार स्वागत किया गया. मो अजीज ने अपने करमा फिल्म के गीत हर करम अपना करेंगे गीत से सांस्कृतिक संध्या की शुअरत की. इसके बाद इन्होंने सौदागर फिल्क के गीत इमली का बुटा,बेरी का पेड़, चल घर जल्दी हो गयी देर, धरती जब तक रहेगी,अंबर जब तक रहेगा. तुझसे प्यार करूंगा,

नगीना फिल्म के मुखड़े आज कल याद कुछ रहता नहीं, मो रफी के गीतों की प्रस्तुती कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जाड़े के रात में भी लोग डटे रहे. कार्यक्रम के आगे रात छोटी होती दिखायी देने लगी. वहीं कोलकाता की गायिका वृष्टि के साथ युगल गीत में शहंशाह फिल्म के गाने जाने दे, जाने दे जाना है, मुरफी के छुप गये सारे नजारे क्या बात हों गायी. स्थानीय कलाकारों ने भी योगदान दिया. इस दौरान विधायक प्रदीप यादव ने मो अजीज को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola