पत्नी को जिंदा जला कर मारने का आरोपित पति गिरफ्तार

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के मामले के आरोपित पति ज्ञानचंद्र राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी मेहरमा थाना प्रभारी रामचंद रजक ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ा है. बताया कि एसडीपीओ […]
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के मामले के आरोपित पति ज्ञानचंद्र राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी मेहरमा थाना प्रभारी रामचंद रजक ने दी.
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ा है. बताया कि एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के दी गयी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को महगामा से पकड़ा है. मालूम हो कि कांड संख्या 122/16 के तहत 28 अक्तूबर को ही मामला दर्ज किया गया था. मामला पारिवारिक विवाद के कारण हुआ. अभी मामले में पांच अभियुक्त फरार हैं. बचे अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एसडीपीओ के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




