पटाखे की चिंगारी से लगी आग, एक घर राख

Published at :01 Nov 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से लगी आग, एक घर राख

मेहरमा : मेहरमा थाना के सुढ़नी पंचायत अंतर्गत कोलबड्डा गांव में पटाखे की चिंगारी से बाल्मीकि राय का पूरा घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन एक बजे बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे. इस क्रम में पटाखे की चिंगारी बाल्मीकि राय के झोपड़ीनुमा घर में जा गिरी. चिंगारी से […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा थाना के सुढ़नी पंचायत अंतर्गत कोलबड्डा गांव में पटाखे की चिंगारी से बाल्मीकि राय का पूरा घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन एक बजे बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे. इस क्रम में पटाखे की चिंगारी बाल्मीकि राय के झोपड़ीनुमा घर में जा गिरी.

चिंगारी से आग भड़कने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चापाकल के पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की काफी कोशिशि की. अगलगी की इस घटना में पचास हजार की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाद से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. मेहरमा बीडीओ देवदास दत्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. अंचल कर्मचारी से जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. सोमवार को किसी भी कर्मचरी ने क्षति का आकलन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola