धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

Published at :01 Nov 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

राजाभीठा थाना के तेलो जंगल से बरामद हुआ शव बोआरीजोर : राजाभीठा थाना क्षेत्र के तेलो जंगल से पुलिस ने वृद्ध का शव बरामद किया है. शव की पहचान बसडंडा गांव निवासी दुखिया मरांडी (60 वर्ष) के रूप में की गयी है. इस संबंध में राजाभीठा थाना प्रभारी विजय उरांव ने बताया कि ग्रामीणों की […]

विज्ञापन

राजाभीठा थाना के तेलो जंगल से बरामद हुआ शव

बोआरीजोर : राजाभीठा थाना क्षेत्र के तेलो जंगल से पुलिस ने वृद्ध का शव बरामद किया है. शव की पहचान बसडंडा गांव निवासी दुखिया मरांडी (60 वर्ष) के रूप में की गयी है. इस संबंध में राजाभीठा थाना प्रभारी विजय उरांव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तेलो जंगल से वृद्ध का शव बरामद किया गया है. वृद्ध रविवार से घर से गायब था. सोमवार को उसका शव मिला है. धारदार हथियार से वृद्ध के सिर पर प्रहार किया गया है. प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन में जुटी
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola