शहादत दिवस पर नेहरू हांसदा को किया याद

Published at :01 Nov 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
शहादत दिवस पर नेहरू हांसदा को किया याद

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी के बांसजोरी गांव में शहीद पुलिस कर्मी नेहरू हांसदा की शहादत दिवस मनायी गयी. गांव के ही विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है. एएसआइ व […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी के बांसजोरी गांव में शहीद पुलिस कर्मी नेहरू हांसदा की शहादत दिवस मनायी गयी. गांव के ही विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है.

एएसआइ व जिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव रामबदन सिंह ने शहीद नेहरू हांसदा को याद किया. इनकी तसवीर पर फूल-माला भी चढ़ाये. मौके पर शहीद की मां फुलोदेवी व पिता लखीराम हांसदा भी मौजूद थे. सबों ने बारी-बारी से शहीद के तसवीर पर फुल माला चढाये. मौके पर श्री सिंह ने बताया कि बांसजोरी गांव में आज भी नेहरू हांसदा लोगों के बीच जीवित है. इनकी शहादत को आज भी पूरा गांव याद करता है.बताया कि वे नक्सलियों के साथ हुए इनकाउंटर में शहीद हो गये थे. सबों ने पुष्प अर्जित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर याद किया. इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola