दुमका में सीएम ने की थी सम्मानित करने की घोषणा

Published at :30 Oct 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में सीएम ने की थी सम्मानित करने की घोषणा

दोनों टीम को एक-एक लाख का मिला चेक गोड्डा : मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 14 सितंबर को दुमका में जिले के दो एसएचजी समूह को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा के बाद समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी अरविंद कुमार चेक देकर समूहों को सम्मानित किया. इसमें ठाकुरगंगटी प्रखंड के ओपेलवाहा आजीविका स्वयं सहायता […]

विज्ञापन

दोनों टीम को एक-एक लाख का मिला चेक

गोड्डा : मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 14 सितंबर को दुमका में जिले के दो एसएचजी समूह को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा के बाद समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी अरविंद कुमार चेक देकर समूहों को सम्मानित किया. इसमें ठाकुरगंगटी प्रखंड के ओपेलवाहा आजीविका स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष मंजूला मुर्मू व उनकी टीम एवं पोड़ैयाहाट प्रखंड के एकता महिला मंच के अध्यक्ष सुनीता देवी को चेक दिया. डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ऐसे समूह को चेक दिया जा रहा है.
बताया कि दोनों समूह बेहतर काम किया है. उन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर एसपी संजीव कुमार, डीपीआरओ केडी रजक, डीपीएम सुनील कुमार दास, डीपीएम ठाकुरगंगटी बासुदेव प्रसाद साहा, बंकाघाट कलस्टर के राजेश दास, ललन कुमार तथा मुकेश राम उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola