ग्रामसभा में ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

बुनियादी समस्याओं को दूर करने की उठायी मांग गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के भदरिया पंचायत के बड़ा डुमरहील गांव में दो दिवसीय ग्रामसभा का आयोजन किया गया. हमारी योजना हमारा विकास के तहत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी. बताया कि विशेष रूप से ग्राम सभा में […]
विज्ञापन
बुनियादी समस्याओं को दूर करने की उठायी मांग
गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के भदरिया पंचायत के बड़ा डुमरहील गांव में दो दिवसीय ग्रामसभा का आयोजन किया गया. हमारी योजना हमारा विकास के तहत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी. बताया कि विशेष रूप से ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या, शौचालय, आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सुविधा नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया. पेयजल हेतु ग्रामीणों ने आबादी के अनुसार चापानल की व्यवस्था गांव में कम होने की बात कही. गांव के कम ही लोगों को शौचालय का लाभ मिल पाया है. ग्रामीणों ने कहा कि राजाभीठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है.
लेकिन किसी भी दिन केंद्र में रोगी का इलाज नहीं होता है. पदस्थापित डॉ केवल सोमवार व शुक्रवार हटिया के दिन ही आते हैं. ऐसे में यहां के गरीब ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान करने की मांग ग्रामीणों ने की है. मौके पर दौरान ग्रामीण आलोक कुमार, युगल कुमार, मंटू कुमारी, बिजली कुमारी, प्रधान, प्रवीण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




